सत्ता के साथ-साथ विपक्ष भी मजबूत हो, तब देश का विकास होता है – सुधाकर राय

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत स्थित नारेपुर पश्चिम गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक अरुण कुमार राय के दरवाजे पर सोमवार की देर शाम समाजवादी नेता स्व राम कृपाल राय की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने किया। वही कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक शिक्षक संध के पुर्व जिला सचिव सुधाकर राय मौजूद थे।

सत्ता के साथ-साथ विपक्ष भी मजबूत हो, तब देश का विकास होता है - सुधाकर राय 2

उन्होंने समाजवादी नेता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्व राम कृपाल जी एक ऐसे समाजवादी नेता थे, जिन्होंने अपनी पुरी जिन्दगी गरीब गुरबो के लिए दान कर दिया। उन्होंने हमेशा गरीब निःसहाय व पिछड़े वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।आज हम मुद्रा के आधार पर लोगों को आंकते हैं, जबकि उन्होंने जीवन भर गरीबों, दलितों व अति पिछड़ों की आवाज बनकर सामंतवादियो से लड़ते रहे।

सत्ता के साथ-साथ विपक्ष भी मजबूत हो, तब देश का विकास होता है - सुधाकर राय 3उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खुबसूरती तब होती है जब सत्ता के पक्ष और विपक्ष नजर से नजर मिलाकर एक दूसरे से बात कर सके। सत्ता के साथ साथ विपक्ष भी मजबूत हो, तब देश का विकास होता है। उन्होने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा के पुर्व विधायक राम बहादुर शर्मा के साथ मिलकर राम मनोहर लोहिया के सपनों को साकार करने में उन्होंने अपना पुरा जीवन व्यतीत कर दिया। वैसे महान विभूति को हम आज याद कर उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

सत्ता के साथ-साथ विपक्ष भी मजबूत हो, तब देश का विकास होता है - सुधाकर राय 4वही साहित्यकार डॉ शैलेन्द्र शर्मा त्यागी,जिला परिषद मनमोहन महतो,राजद के जिला सचिव अरूण कुमार यादव,जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव,सेवा निवृत्त शिक्षक अरुण कुमार राय,समाजसेवी नलीनी रंजन कुमार समेत अन्य लोगों ने समाजवादी नेता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर धीरेन्द्र कुमार राय,विद्यासागर ब्रहमचारी, विनोद राय, अपुर्व कुमार राय,बुलबुल कुमार राय, आशीष कुमार राय,शम्भु नाथ शर्मा,सुरेन्द्र राय समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share This Article