सर्वमंगला परिवार के स्तम्भ डॉ. विजय कुमार झा का निधन; स्वामी चिदात्मन सहित सैकड़ों लोगों ने दी अश्रुपूरित विदाई

DNB Bharat Desk

सर्वमंगला परिसर में देर रात में हर किसी का गला रुंध गया था। स्वयं स्वामी चिदात्मन जी महाराज रुआंसे होकर स्मृति शेष डॉ विजय बाबू के पार्थिव शरीर पर पुष्पहार समर्पित करते हुए कहा कि आज बबाजी का दूसरा हाथ टूट गया, अभी- अभी ठीक दो महीने पूर्व सर्वमंगला परिवार के वरिष्ठ प्रवक्ता, शिक्षा सचिव, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मंच संचालन कर्ता डॉ घनश्याम झा का निधन हुआ था, परिवार उस दुःख से उबरा भी नहीं कि डॉ विजय बाबू के रूप में परिवार के दूसरे सर्वाधिक महत्वपूर्ण सदस्य का निधन हो गया।

- Sponsored Ads-

ज्ञातव्य हो कि डॉ विजय कुमार झा “स्वामी चिदात्मन जी महाराज” को केन्द्र में रखकर वेद विज्ञान अनुसंधान संस्थान (जो आगे चलकर न्यास बना) कि स्थापना की थी।और वो सर्वमंगला परिवार से प्रकाशित पत्रिका “अम्बरमणि” का भी वर्षों से प्रकाशन करते आ रहे थे। वहीं सर्वमंगला परिवार के व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी ने कहा कि विजय बाबू के निधन से सम्पूर्ण सर्वमंगला परिवार मर्माहत हैं।

सर्वमंगला परिवार के स्तम्भ डॉ. विजय कुमार झा का निधन; स्वामी चिदात्मन सहित सैकड़ों लोगों ने दी अश्रुपूरित विदाई 2इस अवसर पर देर रात तक स्मृति शेष डॉ विजय बाबू के पार्थिव शरीर पर स्वामी चिदात्मन जी महाराज, सर्वमंगला के व्यवस्थापक रविन्द्र ब्रह्मचारी जी महाराज, सर्वमंगला के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, न्यास के सचिव सत्यानंद स्वामी, सह सचिव/ प्रवक्ता प्रो पी के झा प्रेम, संस्थान के पूर्व सचिव विनय कुमार झा, सरायरंजन कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ बैधनाथ चौधरी कन्हैया जी, शिक्षक नेता डॉ शरदेन्दु झा, प्रो आशीष जी, राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रत्याशी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र रजनी कांत पाठक,

प्रो संजय कुमार झा, डॉ सुभाष ,शिव शंकर झा, प्रणव कुमार, श्रवण कुमार,राम भारद्वाज, लक्ष्मण महाराज, रोचकानंद महाराज,सुरेशानंद , अरविंद ,सुमित कुमार सुमन, अभिनंदन सहित सर्वमंगला परिवार तथा स्मृति शेष डॉ विजय बाबू के सुपुत्र (द्वय) अभिजित और अभिषेक तथा जमाता प्रियेश सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में शिक्षाविद, उनके ग्रामीण तथा बुद्धजीवीयों ने माल्यार्पण कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

Share This Article