सीपीआई नेता कामरेड राम विलास महतों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, संकल्प सभा में गूंजा ‘लाल सलाम’

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड के जगदर निवासी कामरेड राम विलास महतों जी का देहांत 01 जून 26 को हो गया था।वे भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के शाखा से लेकर जिला नेतृत्व को भी बखूबी तन मन धन से गरीब मजदूर किसान के हक हुकुक कि लराई लरते हूए पटना के एक अस्पताल में अंतिम सांस लिए।

- Sponsored Ads-

उनके श्राद्धकर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन वीरपुर अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।इस से पूर्व इफ्टा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक जनवादी गित,शहिद गित से मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोशों खरोश भरने का काम किया। कामरेड राम विलास महतों के तेल चित्र पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री अवधेश राय, महिला नेत्री उषा सहनी, किसान नेता राम प्रताप नारायण सिंह,

सीपीआई नेता कामरेड राम विलास महतों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, संकल्प सभा में गूंजा 'लाल सलाम' 2अनिल अंजान, प्रहलाद सिंह,जुलूम सिंह, रिता चौरसिया,अजय झा,सुनिल मिश्रा , चंद्र प्रकाश नारायण सिंह,समेत बेगूसराय जिला के विभिन्न प्रखंडों से आए अंचल मंत्री,शाखा मंत्री सहित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर लाल सलाम पेश किया। संकल्प सभा में मौजूद नेताओं ने कामरेड राम विलास महतों के जिवनी से संबंधित अपने अपने अंदाज में उन्हें एक जंगबाज बताया और पार्टी के लिए अपुर्नीय क्षती बताते हुए उनके अधुरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

Share This Article