वीरपुर के सीपीआई नेता कॉमरेड राम सागर सोनी को दी गई श्रद्धांजलि, सामंतवाद के खिलाफ उनके संघर्ष को किया गया याद

DNB Bharat Desk

70 के दशक में जब गरीब मजदूर, किसानो पर सामंतों के द्वारा अनेकानेक जुल्म के साथ इज्जत प्रतिष्ठा से क्षेत्र में खिलबाड़ किया जा रहा था।तब बरौनी प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में भी पूर्व विधायक शिवदासानी प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सीपीआई पार्टी का भी उदय हो चुका था।

- Sponsored Ads-

तभी काॅ राम सागर सोनी पार्टी के कृया कलापों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए भूमी आन्दोलन, बंटाई दारी आन्दोलन ,बंधुआ मजदूरी के खिलाफ संघर्ष,भोट देने के अधिकार,सुदखोर महाजनों के खिलाफ आवाज बुलंद करने, सरकार के गलत नितियों। के खिलाफ जेल भरो आंदोलन,भ्रष्ट पदाधिकारियों के खिलाफ जनता को गोल बंद कर गरीबों के हक हुकुक दिलाने में अव्वल भुमिका निभाने वाले काॅ राम सागर सोनी का देहांत लम्बी विमारी से 1 दिसंबर को हो जाने से वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के सीपीआई कार्यकर्ताओं में शोक ।

वीरपुर के सीपीआई नेता कॉमरेड राम सागर सोनी को दी गई श्रद्धांजलि, सामंतवाद के खिलाफ उनके संघर्ष को किया गया याद 2अंचल परीसद के द्वारा लिए गए फैसला के मुताबिक शुक्रवार 12 दिसंबर को काॅ राम सागर सोनी श्रद्धांजलि सभा कक्ष में अंचल मंत्री राम प्रवेश सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा आयोजित किया गया। जिसमें सीपीआई के राष्ट्रीय परीसद के सदस्य सह बिहार राज्य किसान मोर्चा के सचिव काॅ राम चंदर महतों, तेघरा विधानसभा के पूर्व विधायक राम रतन सिंह,एटक नेता अनिल अंजान, वीरपुर अंचल प्रभारी काॅ प्रहलाद सिंह, सहायक अंचल मंत्री अजय झा,शाखा मंत्री रंजीत यादव,रामाज्ञा महतों, जय-जय राम राय, पंसस रीता चौरसिया, पूर्व अंचल मंत्री चंद्रप्रकाश नारायण सिंह, पूर्व जिला पार्षद सुरेश पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव सशिभुषण सिंह , रमेश चंद्र शर्मा आदि नेताओं ने क्षेत्र में आम जनता के अमो चेन,हक हकुक के लिए राम सागर सोनी के द्वारा किए गए सामंत बादो के खिलाफ संघर्ष को याद दिलाते हुए।

वीरपुर के सीपीआई नेता कॉमरेड राम सागर सोनी को दी गई श्रद्धांजलि, सामंतवाद के खिलाफ उनके संघर्ष को किया गया याद 3आज भी उस रास्ते पर चलने कि आव्यस्कता को बताया और संकल्प लेते हुए राम सागर सोनी के अधुरे सपनों को पुरा करने की बात को कहा। मौके पर राम चंदर सोनी,राम आश्रय पासवान, मोहम्मद ओहाव, मोहम्मद अदालत, मोहम्मद असलम, मोहम्मद फुदो, सुरेश चौरसिया, अनिल पासवान,नरेश ठाकुर समेत सेकरो सीपीआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article