बछवाड़ा बाजार में अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रुप से घायल, बाल-बाल बचे सवार यात्री  

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी एक पंचायत के बछवाड़ा बाजार स्थित आरा मिल के समीप शनिवार की दोपहर ई रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा बाजार में अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रुप से घायल, बाल-बाल बचे सवार यात्री   2घायल ई रिक्शा चालक की पहचान रानी एक पंचायत के नारेपुर पश्चिम गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी मुनेश्वर यादव के 40 वर्षीय पुत्र जितेंद्र यादव के रूप मे किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झमटिया ढ़ाला से ई रिक्शा वाला सवारी लेकर स्टेशन की तरफ जा रहा था।  बाजार स्थित आरा मिल के समीप आते ही ई रिक्शा के सामने अचानक कुत्ता आ गया।

बछवाड़ा बाजार में अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से चालक गंभीर रुप से घायल, बाल-बाल बचे सवार यात्री   3कुत्ता को बचाने में ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पलट गया । जिस कारण ई रिक्शा पर सभी सवार इधर उधर फेका गया जिसे मामूली चोटे आई वही चालक का पैर ई रिक्शा में दबकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद आस पास के लोगो जमा हो गए और  चालक को रिक्शा के निचे से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article