सड़क हादसा में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी खगड़िया से बाइक से घर लौटने के दौरान शुक्रवार को बरौनी थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर शिव गंगा लाइन होटल पिपरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मेहदौली निवासी गुरुचरण राम के पुत्र राज कुमार राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसका शव पहुंचते ही परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया।मृतक दो भाई में बड़ा था।उसकी पत्नी खुशबू देवी खगड़िया में नर्स के पद पर कार्यरत है। मृतक परिवार के साथ खगड़िया में ही रहता है।

सड़क हादसा में युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2उसे दो पुत्र 9 वर्षीय ऋषि, 4 वर्षीय आकाश, दो पुत्री 7 वर्षीया लक्ष्मी और 5 वर्षीय सिमरन है। पत्नी खुशबू, माता अदूल सहित परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बना है।

Share This Article