बेगूसराय में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए, सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला की है। घायल की पहचान खम्हार निवासी जीतन तांती एवं अन्य के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि देर शाम जीतन तांती बाइक पर सवार होकर बाजार की ओर जा रहे थे तभी खम्हार ढाला के समीप मंझौल की तरफ से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । बाद में डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article