बेगूसराय में शाॅर्ट सर्किट से लगी भयंकर आग, 10 घर जलकर हुआ खाक

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत के आठ नंबर वार्ड की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला जहां शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से 10 घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया। इस अगलगी में लाखों रुपए के सामान भी जलकर स्वाहा हो गया। आग लगते ही मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपना जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा एक पंचायत आठ नंबर वार्ड की है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि बीती रात अचानक शार्ट सर्किट के कारण एक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि आसपास के घर भी आग की चपेट में आ गया। लोग घर से निकलकर अपना अपना जान बचाने में इधर-उधर भागने लगे। वहीं स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन आग इतना विकराल रूप ले लिया कि सारा सामान धू-धू कर जल कर राख हो गया। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article