बेगूसराय में बलान नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना बछवारा थाना क्षेत्र स्थित बलान नदी की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड में स्नान करने के दौरान बलान नदी में डूबने से एक छात्र की  मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  मृतक छात्र की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रहने वाले राजीव कुमार ईश्वर का पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि छात्र गौतम कुमार अपने घर से स्कूल गया था।

- Sponsored Ads-

स्कूल में अटेंडेंस बनाकर वह स्कूल से निकाल कर  स्नान करने के लिए बलान नदी चला गया। बलान नदी में स्नान करने के दौरान ही छात्र का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। वहां पर मौजूद लोगों ने छात्र को डूबते देखा तो बचने का अपने स्तर से भरसक प्रयास किया। लेकिन बचा नहीं सका और छात्र डूब गया। वहीं स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन किया गया तब जाकर छात्र का शव बलान नदी के पानी से बरामद किया।

बेगूसराय में बलान नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2हालाकी इस घटना के संबंध में परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है कि जब स्कूल का समय था। और छात्र स्कूल से कैसे गया निकाल कर यहां के प्रिंसिपल यानी बच्चे पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके कारण से आज बच्चे स्कूल में आकर अपना अटेंडेंस बनाकर और क्लास छोड़कर वह बलान नदी नहाने के लिए चला गया। जिससे पूरा नदी में स्नान करने के दौरान छात्र गौतम कुमार की डूबने से मौत हो गई है।

बेगूसराय में बलान नदी में डूबने से एक छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3अगर स्कूल प्रशासन छात्र पर ध्यान देते तो आज यह हादसा नहीं होता। इसलिए इस मौत की जिम्मेदार स्कूल के प्रिंसिपल है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article