खगड़िया जिला में विधुत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत

DNB Bharat

खगड़िया जिला के अलौली थाना क्षेत्र की घटना, खाना खाने के बाद टहलने के दौरान बिजली के खंभे में सटने से हुआ हादसा।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिला में विधुत स्पर्शाघात के कारण एक युवक की मौत। घटना खगड़िया जिला अंतर्गत अलौली थाना अंतर्गत बांध चतरा पंचायत के नवटोलिया 07 निवासी करे सदा का 21 वर्षीय हितेश कुमार के रूप में हुई। वहीं मृतक के परिजन ने बताया खाना खाने बाद वह टहलने के लिए बाहर निकला।

- Sponsored Ads-

घर के बाहर सड़क पर घूमने के दौरान  सड़क के बगल गड़े बिजली प्रवाहित खंभे में सटने से उसकी मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय अलौली थाना को दी। वहीं घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article