कोहरे का कहर: ससुराल से काम पर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, टेम्पो और बाइक की टक्कर

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के फुलकारी चौक पर शुक्रवार को अहले सुबह में वाइक और टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वीरपुर थाना के 112 नंबर पर क्षेत्र भ्रमण कर रहे पुलिस को दिया गया।

- Sponsored Ads-

 घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस मौके पर पहुंच घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। 

कोहरे का कहर: ससुराल से काम पर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, टेम्पो और बाइक की टक्कर 2जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोड ऐक्सिडेंट में मृत यूवक कि पहचान दण्डधारी थाना क्षेत्र के कटहरी निवासी मोहम्मद रजी के 43 वर्षीय पुत्र मोहम्मद वेलाल अहमद के रूप में किया गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घने कोहरे के कारण आगे दिखाई नहीं दे रहा था। जिसे वाइक और टेम्पो आमने-सामने टकरा गई। जिसे वाइक सवार गंभीर रूप घायल हो गया था। 

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि युवक का ससुराल पर्रा पंचायत के सरौंजा गांव में था।वह फस्ट जनवरी को ससुराल आया हुआ था जहां से आज सुबह रिफाइनरी में काम करने के लिए जा रहा था।इसी दौरान रोड ऐक्सिडेंट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

कोहरे का कहर: ससुराल से काम पर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, टेम्पो और बाइक की टक्कर 3इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस गारी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया था। जहां युवक की मौत हो गई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article