समाजिक सुरक्षा पेंशन में समस्याओं के निपटारे के लिए बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर लगेगा 20 से 23 दिसंबर तक विशेष शिविर

DNB Bharat Desk

समाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा लाभार्थियों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के समाजिक सुरक्षा पेंशन में समस्याओं के निपटारे के लिए प्रशासनिक तौर पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह शिविर आगामी 20 दिसम्बर से 23 दिसंबर बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए विशेष तौर पर कार्यपालक सहायक बछवाड़ा आशुतोष नंदन एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर छौड़ाही सुरज कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया है।

- Sponsored Ads-

समाजिक सुरक्षा पेंशन में समस्याओं के निपटारे के लिए बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर लगेगा 20 से 23 दिसंबर तक विशेष शिविर 2 उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ अभिषेक राज ने बताया कि शिविर के माध्यम से वैसे लाभार्थियों को विशेष रूप से लाभ मिल सकेगा जिन्हें पुर्व में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य प्रकार के समाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलता था। जो अब किसी कारण से बंद हो गया है। वैसे लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया लाना होगा।

प्रतिनियुक्त कर्मियों को कहा गया है कि जिस किसी लाभार्थियों के समस्याओं समाधान प्रखंड स्तर पर निपटान होना है उन्हें निपटारा करना सुनिश्चित करें। साथ हीं लाभार्थियों के समस्याओं का निपटारा जिला स्तर पर होना है उनके संबंधित दस्तावेज जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article