डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय भगवानपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। बोर्ड की ओर से माध्यमिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को राज्य के इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में ओएफएसएस के माध्यम से 11वीं में नामांकन के लिए तिथि 6 जुलाई तक बढ़ाई गई है।
- Sponsored Ads-

छात्र नामांकन के लिए ओएफएसएस के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।बोर्ड कहा है कि माध्यमिक विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा के साथ- साथ अन्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी भी इस अवधि में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
