नशेड़ी दुल्हा को पुलिस ने बिहार शराब अधिनियम के तहत भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अन्तर्गत तेयाय ओपी क्षेत्र के काजीरसलपुर गांव में दो दिन पूर्व नशेड़ी दुल्हा को लेकर आई बारात मामले में तेयाय ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि लड़की पक्ष के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया। नशेड़ी दुल्हा को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-

विदित हो कि तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला निवासी अर्जुन महतो के पुत्र भुल्ला कुमार का विवाह तेयाय ओपी क्षेत्र के काजीरसलपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 12 निवासी बुलबुल महतों की पुत्री के साथ रविवार को होने वाली थी।बारातआने कब बाद द्वार पूजन के उपरांत जयमाला के दौरान नशेड़ी दुल्हा के लुढ़क जाने के बाद दुल्हन ने विवाह करने से इंकार कर दिया था।

नशेड़ी दुल्हा को पुलिस ने बिहार शराब अधिनियम के तहत भेजा जेल 2उसके बाद आक्रोशित स्वजनों ने दुल्हा भुल्ला व दुल्हा के पिता अर्जुन महतो सहित अन्य परिजन को बंधक बनाकर विवाह में हुए खर्च की भरपाई करने की बात पर डटे रहे। रविवार को रात से लेकर सोमवार को शाम तक ड्रामा चलता रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मामले को सुलझाने में लगे रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article