डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना अन्तर्गत पुलिस ने अलग अलग जगहों से दो देशी शराब कारोबारी को पांच-पांच लीटर देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया की गुप्त सुचना पर भिठ्ठ गाँव निवासी रामबहादुर मुखिया के पुत्र नागेंद्र मुखिया को भिठ्ठ नदी किनारे से पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया,
- Sponsored Ads-

वही छापेमारी के दौरान गेहूंनी बदिया गांव निवासी उमेश पासवान के पुत्र छोटू कुमार को मोख्तियारपुर बनवारीपुर मुख्य पथ के पावर हाउस के समीप मोटरसाइकिल की तालासी के दौरान डिक्की से पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर व्यवहार न्यायलय बेगूसराय भेज दिया गया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
