बेगूसराय मे उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बेचने और पीने के मामले मे नौ लोगो को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे उत्पाद विभाग की बड़ी कारवाई सामने आई है जिसमे उत्पाद विभाग की टीम ने विषेश अभियान चलाते हुए  जिला के विभिन्न हिस्सों मे छापेमारी करते हुए शराब बेचने और पीने के मामले मे नौ लोगो को गिरफ्तार किया है। खास बात यह ही इस कारवाई मे पुलिस ने दो महिला शराब बेचने के आरोप मे गिरफ्तार किया है।

- Sponsored Ads-

उत्पाद विभाग की यह कारवाई मंगलवार की रात को की गई है। उत्पाद विभाग की इस कारवाई से शराब पीने और बेचने वालो मे हरकंप मचा हुआ है।

बेगूसराय मे उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बेचने और पीने के मामले मे नौ लोगो को किया गिरफ्तार 2बताते चले की बिहार मे शराब बंदी है बाबजूद इसके लोग कानून को अपने हाथ मे लेते हुए धरल्ले से शराब पीने और बेचने का काम कर रहे है। इतना ही नहीं इस काम मे पुरुष ही नहीं महिलाएं भी शामिल है। हालांकि शराब बेचने और पीने वालो के खिलाफ पुलिस की कारवाई लगातार जारी है। बाबजूद इसके लोग बाज नहीं आ रहे है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article