समस्तीपुर: विद्युत बकायेदारों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर काटा जा रहा है कनेक्शन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:बिजली कंपनी राजस्व वसूली को लेकर इन दिनों काफी सक्रिय है। बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर कनेक्शन को काटा जा रहा है। प्रत्येक शाखा में प्रतिदिन 25 बड़े बकायेदारों से बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया जाएगा। जो उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान नहीं करेंगे। उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जायेंगे। अभियंताओं को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

समस्तीपुर: विद्युत बकायेदारों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर काटा जा रहा है कनेक्शन 2कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली कनेक्शन काटना नहीं, बल्कि राजस्व वसूली को बढ़ाना है। अगर उपभोक्ता बकाया राशि का 50% भुगतान करते हैं, तो उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने इस अभियान को जारी रखने का निर्णय लिया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार के नेतृत्व में टाउन वन, टू व थ्री फीडर के चिन्हित बकायेदारों को पहले विपत्र जमा करने की नसीहत दी।

समस्तीपुर: विद्युत बकायेदारों के खिलाफ चला चेकिंग अभियान, बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर काटा जा रहा है कनेक्शन 3 आनाकानी करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट दी गयी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे बकाया राशि का 50% भुगतान करें। ताकि उनका कनेक्शन न कटे और उन्हें अतिरिक्त 1.5% ब्याज का भुगतान न करना पड़े। यह अभियान कंपनी की वित्तीय स्थिति को सुधारने और राजस्व संग्रहण को गति देने के लिए चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article