नालंदा: दोस्तो के साथ स्नान करने के दौरान दो बच्चे की डूबने से हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

दोनो बच्चे की टिकुली पर तालाब में डूबने से हुई मौत, बिहार थाना क्षेत्र की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां बिहार थाना क्षेत्र इलाके के टुकलीपर मोहल्ले स्थित तालाब में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शुभम कुमार और आदित्य कुमार दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए तालाब के पास आए थे।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दोस्तो के साथ स्नान करने के दौरान दो बच्चे की डूबने से हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम 2नहाने के दौरान दोनों बच्चे का पैर फिसल गया। जिसके कारण वह गहरे पानी में चले गए।हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सको ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने थोड़ी देर के लिए सड़क को जाम कर दिया।

नालंदा: दोस्तो के साथ स्नान करने के दौरान दो बच्चे की डूबने से हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया सड़क जाम 3वही बिहार शरीफ सदर अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने में का आरोप लगाकर हंगामा किया। वही परिजन मृत बच्चों को जिंदा समझकर सदर अस्पताल में झाड़ फूंक करते नजर आए।घटना की जानकारी मिलने पर सीओ प्रभात रंजन थानाध्यक्ष सम्राट दीपक अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article