बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे लगे एक सीएनजी ऑटो को रौंदते हुए घर में घुसा, बड़ा हादसा टला

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 जहुरी बाजार पोखड़िया के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से बलिया की ओर आ रही तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे लगे एक सीएनजी ऑटो को रौंदते हुए घर में घुस गया। जिससे मौके पर अफ़रा-तफ़री का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 जहुरी बाजार पोखड़िया के समीप की है। घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।वहीं लोगों की भीड़ का फायदा उठाते हुए हाइवा ट्रक का चालक मौके से भागने में सफल रहा।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे लगे एक सीएनजी ऑटो को रौंदते हुए घर में घुसा, बड़ा हादसा टला 2घटना के संबंध में सीएनजी ऑटो के चालक लाखो ओपी क्षेत्र के भैरवार कामाथान निवासी रंजीत महतों ने बताया कि ऑटो पर चार की संख्या में यात्री सवार थे। जिसे उतार कर थोड़ा दूर हटकर पेड़ के पास हम खड़े थे। इसी दौरान बेगूसराय की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा ट्रक सड़क किनारे खड़ी ऑटो को रौंदते हुए एनएच 31 किनारे बसे धर्मेंद्र दास का दीवार तोड़ते हुए घर में जाकर घुस गई।  ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे लगे एक सीएनजी ऑटो को रौंदते हुए घर में घुसा, बड़ा हादसा टला 3हालांकि उस वक्त उनके घर में कोई लोग नहीं थे। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बता दें कि हाइवा ट्रक का नंबर BR09G-2327 ने सड़क किनारे खड़ी एक सीएनजी ऑटो गाड़ी नंबर BR09PA-7471 को टक्कर मारते हुए एक घर में घुस गया। सीएनजी ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही बलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हाईवा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article