कैमूर में नहाने गईं 3 बहने तालाब में डूबी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

 बड़ी खबर कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र से है,जहां तीज पर्व पर नहाने गए तीन बच्चियों में से दो की मौत हो गई है ,जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है जिसे इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है,इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, 

कैमूर में नहाने गईं 3 बहने तालाब में डूबी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर 2मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के रहारी गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, बता दें कि गांव के पोखरा (तालाब) में नहाने के दौरान एक ही परिवार के तीन बच्चियां अचानक गहराई में चली गई और डूबने लगी, जब ग्रामीणों  ने देखा तो शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य किया और तीनों बच्चियों को बाहर निकालकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने गजेंद्र यादव की पुत्री अंशिका कुमारी (13 वर्ष) और खुशबू कुमारी (11 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया

कैमूर में नहाने गईं 3 बहने तालाब में डूबी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर 3वहीं तीसरी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है,हादसे के बाद से परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है और गांव में तीज की खुशियां मातम में बदल गईं,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है, वहीं इस हादसे से मृतक के परिजनों मे मातमी माहौल छाया हुआ है 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article