नालंदा: ढाबा से खाना खाकर घर लौट रहे तीन युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार, दो युवक की हुई मौत, एक युवक की हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

चंडी थाना क्षेत्र के दस्तूरपर मोड़ के पास  बाइक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी। जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया । मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव के कुणाल कुमार व विपत कुमार है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: ढाबा से खाना खाकर घर लौट रहे तीन युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार, दो युवक की हुई मौत, एक युवक की हालत गंभीर 2जबकि एक युवक सूरज कुमार की हालत चिंताजनक स्थिति देखते पावापुरी बीम्स भेजा गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों युवक परासी गांव से चंडी के एक ढाबा पर खाना खाने गए थे ढाबा पर खाना खाने के बाद तीनों अपने गांव लौट रहे थे इसी दौरान सरमेरा बिहटा मुख्य सड़क मार्ग पर दस्तूर पर गांव के पास टेम्पो से मोटरसाइकिल टकरा गई।

नालंदा: ढाबा से खाना खाकर घर लौट रहे तीन युवक हुआ सड़क हादसे का शिकार, दो युवक की हुई मौत, एक युवक की हालत गंभीर 3जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर करने पर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर चंडी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article