बेगूसराय में बाढ़ के पानी मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में आज बाढ़ के पानी में डूब कर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव की है। मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के कारिचक निवासी अमरनाथ ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अमरनाथ ठाकुर बाजार से अपना काम खत्म करके वापस अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में बाढ़ के पानी में वह अपनी बाइक सहित बह गए जिससे डूब कर उनकी मौत हो गई।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बाढ़ के पानी मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2 स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बलिया अनुमंडल के प्रशासनिक पदाधिकारी को पूर्व में ही इस बात से अवगत कराया गया था कि मीर अलीपुर स्थित सड़क पर बाढ़ का पानी आ गया है अतः उसमें बैरिकेडिंग करवा दिया जाए जिससे कि आम लोगों की जान माल की रक्षा हो सके । लेकिन स्थानीय प्रशासन के द्वारा लापरवाही दिखाई गई और लोगों के आवेदन को गंभीरता से नहीं लिया गया और तत्पश्चात यह हादसा हुआ।

बेगूसराय में बाढ़ के पानी मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3ऐसे में कहा जा सकता है कि बाढ़ को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर नहीं है और ऐसे में बड़े हादसे हो रहे हैं अगर आने वाले दिनों में भी इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इस घटना के बाद प्रशासन के द्वारा बेरीकेटिंग का दिखावा जरूर किया जा रहा है । लेकिन जिला प्रशासन कितना गंभीर है वह लोगों की जुबान से स्पष्ट नजर आ रहा है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article