बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रेक्टर की ठोकर से 10 वी की छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रेक्टर की चपेट में आने से 10 वी की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना उस वक्त घटी जब लड़की अपने स्कूल से पढ़ कर वापस आ रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उसे ठोकर मार दी जिससे लड़की की इलाज के दौरान कुछ ही घंटे में मौत हो गई।। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रेक्टर की ठोकर से 10 वी की छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना मंसूरचक थाना क्षेत्र के हवासपुर स्कूल के समीप की है। मृतक छात्रा की पहचान मंसूरचक थाना क्षेत्र के भोजपुर वार्ड नंबर एक के रहने वाले चंदन पासवान की 12 वर्षीय पुत्री आँचल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में चाचा अर्जुन पासवान ने बताया की उनकी भतीजी स्कूल से पढ़ कर घर वापस जा रही थी इसी दौरान वों ट्रेक्टर की चपेट में आ गई।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रेक्टर की ठोकर से 10 वी की छात्रा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3बाद में उसे इलाज के लिए जगह जगह भर्ती कराया गया। पर बच्ची की जिंदगी नहीं बच पाई। फिलहाल घटना के बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर उसे सदर अस्पताल भेज दिया है और आवश्यक कारवाई में जुट गई है। इस मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article