नालंदा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, हादसे में दो युवक की हुई मौके पर ही मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के गिरियक रोड में दो युवकों की दर्दनाक मौत सड़क हादसे में हो गई।मृतकों की पहचान निरंजन कुमार पटेल गोनावां और अंजनी कुमार नोआवां निवासी के रूप में की गई है। 

नालंदा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, हादसे में दो युवक की हुई मौके पर ही मौत 2पुलिस के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होके राजगीर से बिहार शरीफ की ओर लौट रहे थे तभी बारूद फैक्ट्री गिरियक रोड में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।खंभे से टकराने के बाद दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

नालंदा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, हादसे में दो युवक की हुई मौके पर ही मौत 3जानकारी मिलते ही गस्ति दल के द्वारा तुरंत दोनों को उठाकर राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों जमीन कारोबार से जुड़े हुए थे और इसी सिलसिले में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिहार शरीफ से राजगीर की ओर गए थे। 

नालंदा: मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, हादसे में दो युवक की हुई मौके पर ही मौत 4घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है, और मामले की छानवीन में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article