बिहार शरीफ सदर अस्पताल में बंदर का आतंक, सदर अस्पताल में तीन लोगो को काटने का किया प्रयास

DNB Bharat Desk

सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों के बीच मची अफरा तफरी

डीएनबी भारत डेस्क

नूररसराय थाना क्षेत्र इलाके के बघार गांव के पास अनियंत्रित जुगाड़ वाहन ने पेड़ में ठोकर मार दी जिसaसे जुगाड़ वाहन का चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करने के बाद मरीज को बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सुधार अस्पताल रेफर किया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया।

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में बंदर का आतंक, सदर अस्पताल में तीन लोगो को काटने का किया प्रयास 2घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बिहार शरीफ सदर अस्पताल में विलाप करना शुरू कर दिया। मृतक के परिजनों को रोते देख वहां पर मौजूद बंदर आग बबूला हो गया। रोते हुए मृतक के परजनों को बंदरों ने परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान बंदर ने तीन लोगों को काटने का भी प्रयास किया।

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ सदर अस्पताल में बंदर का आतंक, सदर अस्पताल में तीन लोगो को काटने का किया प्रयास 3बंदरों की इस हरकत से मृतक के परिजन और आसपास में मौजूद खड़ी भीड़ भी परेशान दिखाई दी। मृतक के परिजन एवं वहां पर मौजूद अन्य लोगों के द्वारा बंदर को वहां से खदेड़ा गया। तब जाकर वहां पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से एक भटका हुआ बंदर बिहार शरीफ अस्पताल पहुंचकर लोगों को परेशान कर रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article