नालंदा: दो बच्चों को छोड़कर ढाई महीने से लापता पत्नी से परेशान पति ने लगाई कोर्ट से गुहार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार थाना क्षेत्र के अंबेर शेखाना मोहल्ला निवासी श्यामनंदन उर्फ विपिन कुमार ने अपनी पत्नी की बरामदगी के लिए न्यायालय में परिवाद दायर किया है। उन्होंने कोर्ट से गुहार लगाई है कि उनकी पत्नी पिछले ढाई महीने से मायके से गायब है और अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

नालंदा: दो बच्चों को छोड़कर ढाई महीने से लापता पत्नी से परेशान पति ने लगाई कोर्ट से गुहार 2पीड़ित श्यामनंदन ने बताया कि वह मुंबई में रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी पिछले कई महीनों से मायके चंडी थाना क्षेत्र के शाहपुर बलवा गांव में रह रही थी। उन्होंने बताया कि करीब ढाई माह पहले उनकी पत्नी ने उनका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और बातचीत पूरी तरह बंद कर दी। इसके बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हो सका।

परेशान होकर श्यामनंदन जब अपने ससुराल पहुंचे, तो वहां उनकी पत्नी घर पर नहीं मिली। पूछताछ करने पर ससुराल वालों ने बताया कि वह कहीं काम करने गई है। पति ने बताया कि उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी का कोई अता-पता नहीं चला।

नालंदा: दो बच्चों को छोड़कर ढाई महीने से लापता पत्नी से परेशान पति ने लगाई कोर्ट से गुहार 3

श्यामनंदन ने आरोप लगाया है कि इससे पहले भी शादी के कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी किसी के साथ चली गई थी। इस बार उन्हें संदेह है कि उनकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर फिर किसी के साथ फरार हो गई है या फिर ससुराल वालों ने किसी अनहोनी को अंजाम देकर उसे गायब कर दिया है।मामले को गंभीर मानते हुए उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर किया है। कि जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article