बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र मलहडीह गांव की घटना।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मलहडीह वार्ड संख्या 6 निवासी संजय सहनी का 9 वर्षीय पुत्र साहिल कुमार सोमवार से लापता है। जिससे परिजन बच्चे की खोज में दर दर भटकने को मजबूर बने हुए हैं लेकिन आजतक बच्चे का कोई अता पता नहीं लग सका है।
- Sponsored Ads-

चाचा प्रवीण कुमार ने थाना में आवेदन देते हुये बताया कि उनका भतीजा साहिल गांव के ही कुछ बच्चों के साथ खेत में खेल रहा था। शाम में सभी बच्चे घर चले गये पर साहिल लौट कर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने उसके बरामदगी हेतु थाना में आवेदन देकर सही सलामत ढुंढने से संबंधित पहल करने की मांग की है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-