वीरपुर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे से उड़ाया बाइक, पीड़ित ने आवेदन देकर की शिकायत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह वार्ड नं 7 के देवेन्द्र सहनी की पत्नी मिनु कुमारी ने अपने हिरो स्पलेंडर बाइक बी आर 09 ए बी 2712 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर गायब कर देने से संबंधित आवेदन वीरपुर थाना में देते हुए मामला दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

थाना को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि रात 9 बजे में अपने घर के सामने बांध पर मोटरसाइकिल लगा कर मेरे भैंसुर खाना खाने घर चले गए। वहीं खाना खाकर सो गए। सुबह सो कर उठे तो देखा कि बाइक गायब है। अपने स्तर से खोज बिन करने के वाद घटना से संबंधित मामले को थाना में दर्ज कराया है ।

वीरपुर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे से उड़ाया बाइक, पीड़ित ने आवेदन देकर की शिकायत 2

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई शुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article