खोदावंदपुर पंचायत में ग्रामीण सड़कों पर कई जगह जल जमाव, राहगीरों को हो रही है परेशानी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर पंचायत में ग्रामीण सड़कों पर कई जगह जल जमाव है। जिससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। पंचायत में जल निकासी के लिए बनाए गए नालियों के अवरुद्ध हो जाने से यह समस्या होने की बात बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय खोदावंदपुर, प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला के अलावे पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्णदेव चौधरी के घर के समीप ग्रामीण पीसीसी पथ पर जल जमाव है।

- Sponsored Ads-

इसके अलावे खोदावंदपुर गांव में मुख्य सड़क से प्राथमिक विद्यालय पासवान टोला की तरफ जाने वाली सड़क पर जल जमाव है। इस जल जमाव से मुहल्लावासियों का जीवन नारकीय हो गया है। खोदावंदपुर के ग्रामीण नरेश महतो,अवधेश कुमार, डॉ सुरेश कुमार, राम पुकार महतो आदि ने बताया कि जल निकासी के लिए बनाई गई

खोदावंदपुर पंचायत में ग्रामीण सड़कों पर कई जगह जल जमाव, राहगीरों को हो रही है परेशानी 2 नाली भर जाने व एक नाली का दूसरे नाली से समुचित कनेक्शन नहीं होने से जल निकासी नहीं हो रही है। इस संदर्भ में पंचायत की मुखिया शोभा देवी ने बताया कि नालियों का उड़ाही करण किया जा रहा है। जल्द ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर दी जाएगीं

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article