महादलित मुहल्ले में जल जमाव होने से चलना मुश्किल

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अन्तर्गत फ़फौत पंचायत के वार्ड एक व चार के बीच महादलित मुहल्ला में ग्रामीण सड़क पर जल जमाव के कारण आम राहगीर व मुहल्ले वासियों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।

प्रचंड गर्मी के कारण जहां ताल तलैया नहर नाली सुख रहे हैं वहीं वार्ड एक व चार के बीच सड़क सालोभर झील में तब्दील रहता है। सरकार जल निकासी के लिए पंचायतो में विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजना चलाती है। लेकिन इसका लाभ दलित मुहल्ला को नही मिला। पूर्व में जो योजनाए नाला निर्माण के लिए किया गया वह बेहतर प्रबंधन के बजाय योजना पूरा कर विकास के नाम पर राशि लूट खसोट किया गया।

- Sponsored Ads-

बताते चलें कि फ़फौत तारा मुख्य सड़क की बाई ओर एक ग्रामीण सड़क जाती है। सड़क के दोनो ओर सिर्फ और सिर्फ दलित और महादलित वर्गों का घर है। जल निकासी का रास्ता उत्तर की ओर है। जो मुख्य सड़क की नाली से होते हुए गांव से पूरब निकलता है। तारा नरहन सड़क काफी ऊंचा है। जबकि महादलित मुहल्ले का सड़क काफी नीचे है। महादलित मुहल्ले के सड़क किनारे पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी राशि से जल निकासी के लिए जो नाला निर्माण किया गया था। उसमे गंदगी भर गया है।

इस कारण मुहल्ले का पानी मुहल्ले की सड़क पर गिरता रहता है। जिस कारण जल निकासी नहीं हो रहा है और गंदे पानी का जमाव सड़क पर हो जाता है, ऐसी स्थिति में सड़क पर गंदे पानी इतना दुर्गंध करता है कि सड़क से चलना मुश्किल हो गया है इस गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

विशेषज्ञों की माने तो महादलित मुहल्ले की जल जमाव वाले सड़क पर मिट्टी भरकर ऊंचा कर दिया जाए, और फिर उस सड़क पर सोलिंग कर पीसीसी कर दिया जाए। तथा सड़क के बीचों बीच पक्का नाला बनाकर उसको फ़फौत तारा सड़क के मुख्य से जोड़ दिया जाए। साथ ही उस पथ को पीसीसी सड़क बना दिया जाय। जिससे समस्या का समाधान हो सकता है। स्थानीय ग्रामीण राम कुमार महतो,अशोक रजक,डॉ. अरविंद महतो , बिमलेश ठाकुर सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन से मांग काया है कि मामले की जांच करते हुए समस्या का समाधान कराया जाय।

बेगूसराय खोदावंदपुर से नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article