बछवाड़ा के फतेहा विद्यालय में सक्षमता परीक्षा उतीर्ण 444 शिक्षको को मिला औपबंधिक प्रमाण पत्र

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहा परिसर में बुधवार को सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण एवं काउंसिलिंग पुर्ण करने वाले 444 शिक्षकों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी के द्वारा औपबंधिक न्युक्ति पत्र दिया गया।

बछवाड़ा के फतेहा विद्यालय में सक्षमता परीक्षा उतीर्ण 444 शिक्षको को मिला औपबंधिक प्रमाण पत्र 2न्युक्ति पत्र प्राप्त करने को लेकर सुबह दस बजे से ही विद्यालय परिसर में शिक्षक का पहुंचना शुरू हो गया था। शिक्षकों को न्युक्ति पत्र वितरण को लेकर विद्यालय परिसर में तीन काउंटर बनाए गये थे।  जिससे शिक्षको को न्युक्ति पत्र आसानी से प्राप्त हो सके।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा के फतेहा विद्यालय में सक्षमता परीक्षा उतीर्ण 444 शिक्षको को मिला औपबंधिक प्रमाण पत्र 3न्युक्ति पत्र वितरण को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रखंड में कुल 444 शिक्षकों को न्युक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।  जिसमें वेसिकग्रेड वर्ग 1 से 5 तक के सामान्य शिक्षक की संख्या 333 है, वेसिकग्रेड वर्ग 1 से 5 तक के उर्दू शिक्षकों की संख्या 58 है, वही वर्ग 6 से 8 स्नातक ग्रेड सभी विषय के कुल 43 शिक्षक है।

बछवाड़ा के फतेहा विद्यालय में सक्षमता परीक्षा उतीर्ण 444 शिक्षको को मिला औपबंधिक प्रमाण पत्र 4वर्ग 9 से 12 कक्षा तक के सभी विषय के लिए कुल 10 शिक्षक है। जिन्हें आज न्युक्ति पत्र दिया गया।  न्युक्ति पत्र वितरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कोई व्यवस्था नहीं किया गया था। मौके पर प्रखंड प्रयोजना पदाधिकारी अजय कुमार , लेखापाल बिपीन कुमार,अभिषेक कुमार,प्रमोद कुमार,राहुल कुमार विद्यालय के एचएम बबीता कुमारी, सुजीत कुमार राय समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article