नालंदा: एक सप्ताह से गायब युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

DNB Bharat Desk

 

युवक नशे का था आदी, दीपनगर थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

पिछले 13 जनवरी से गायब दरोगा सुनील कुमार यादव के पुत्र अंतू कुमार का शव दीपनगर पुलिस ने विजवनपर स्थित कैंब्रिज स्कूल के पास से बरामद किया है। दरअसल अंतू कुमार पिछले 13 जनवरी से अपने घर से गायब था। गायब होने की सूचना पर परिजनों ने युवक को काफी खोजबीन भी किया। लेकिन युवक का कहीं कोई आता पता नहीं चला।

- Sponsored Ads-

नालंदा: एक सप्ताह से गायब युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका 2जिसके बाद रविवार 21 जनवरी को युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में कैंब्रिज स्कूल के पास से पुलिस ने बरामद किया। वही इस संबंध में मृतक के भाई ने घटना के पीछे अनहोनी की बात कह रहे हैं। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को सुनसान इलाके में फेंकने का भी आरोप दोस्तों के ऊपर लगा रहे हैं। वहीं दीपनगर थानाध्यक्ष ने कहा कि युवक अंतू कुमार नशे का आदी था।

नालंदा: एक सप्ताह से गायब युवक का शव पुलिस ने किया बरामद,परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका 3कई बार दीपनगर पुलिस ने युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार भी किया है।फिलहाल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। युवक के पिता सिवान में दरोगा के पद पर पदस्थापित है।

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article