गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नालंदा में भारी मात्रा में देसी शराब बरामद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा के बिहारशरीफ थानाध्यक्ष दीपक कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नालंदा महिला कॉलेज के पीछे लहेरी मोहल्ले में मनोज चौधरी के घर छापा मारा। जहां से 26 लीटर देसी शराब बरामद किए गए। इसी तरह से मथुरिया मोहल्ले से पुलिस ने रॉकी कुमार एवं उसकी पत्नी शोभा देवी को 37 लीटर जुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कुल 63 लीटर चुलाई शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

दरअसल थानाध्यक्ष दीपक कुमार को गुप्त सूचना मिली उसके बाद उन्होंने सादे वर्दी में पुलिस को रेकी करने के लिए भेजा। मामले की पुष्टि होने के बाद सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार और सब इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद यादव को पुलिस बल के साथ भेजा गया। इस छापेमारी से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। थानेदार दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ लगातार उनका अभियान चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

नालंदा से ऋषिकेश 

 

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article