बीहट नगर परिषद सफाई कर्मी का नौवें दिन हड़ताल समाप्त

DNB Bharat

 

समझौता वार्ता के बाद सफाई कर्मी ने हड़ताल समाप्त किया।

डीएनबी भारत डेस्क 

नगर परिषद बीहट कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे सफाई कर्मी ने नौवें दिन समझौता वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दिया। बुधवार को नप बीहट कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद बबीता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर, प्रधान लिपिक राजकुमार के साथ वार्ड पार्षद व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि के साथ नप बीहट सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंदन मल्लिक, अजय मल्लिक सहित अन्य के साथ वार्ता हुई।

- Sponsored Ads-

वार्ता के दौरान मजदूरों को बिहार सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर से प्रतिदिन का भुगतान होगा, मजदूरों को आठ घंटा काम करना होगा, पूर्व की एजेंसी कल्पतरु कंस्ट्रक्शन के यहां मजदूरों की बकाया राशि का भुगतान स्वच्छता निरीक्षक के सत्यापन के उपरांत भुगतान एक माह के भीतर किया जाएगा, संवेदक द्वारा कार्यरत मजदूर को पहचान पत्र निर्गत किया जाएगा। साथ ही सभी मजदूर को वार्ड में वार्ड पार्षद के यहां हाजिरी बनना होगा।

सभी कार्यरत मजदूरों को श्रम संसाधन विभाग से निबंधन की प्रक्रिया की जायेगी।इस समझौता के बाद सभी के हस्ताक्षर बाद हड़ताल समाप्त की घोषणा किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पीताम्बर मिश्र, अशोक कुमार सिंह , प्रवीण कुमार, दिलिप सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गौतम कुमार, नारायण सिंह, मिन्टु सिंह, गोपीनाथ साह, पंकज कुमार मिश्र, मुरारी कुमार, शंभू सिंह,राजा पासवान, राजाराम पासवान, हरिनंदन यादव, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

TAGGED:
Share This Article