ट्रेक्टर की चपेट में आने से दामाद की मौत, छठ पर्व में आया था ससुराल

DNB Bharat

नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के देकुलीबीघा गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के देकुलीबीघा गांव में शौच करके लौटने के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दामाद की मौत हो गयी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चैती छठ पूजा में शिरकत करने को लेकर दामाद रामबचन चौहान अपने ससुराल देकुलीबीघा आया हुआ था।

- Sponsored Ads-

देर शाम वह शौच के लिए घर से बाहर खेतों की तरफ गया और जब वह शौच करके लौट रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रामबचन चौहान को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने रामवचन चौहान को मृत घोषित कर दिया। हालांकि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ भागने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article