नवाह यज्ञ को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के खोदावंदपुर प्रखंड के दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव में नवाह यज्ञ को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। यह कलश शोभा यात्रा चलकी गांव स्थित यज्ञ स्थल से निकाली गई जो दौलतपुर होकर बेगमपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया।

पुनः यह कलश शोभा यात्रा दौलतपुर पेट्रोल पम्प चौक, चलकी चौक होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इसकी जानकारी देते हुए नवाह यज्ञ के आयोजनकर्ता व पंचायत के पूर्व मुखिया बाबू प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार से आगामी नौ दिनों तक नवाह यज्ञ होगा। जिसमें भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा सीताराम नाम का भजन चौबीस घण्टे जारी रहेगा। इस नवाह यज्ञ को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम के आयोजन से ग्रामीण वातावरण भक्तिमय हो गया है।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार

Share This Article