बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन की है । मृतक की पहचान बंगाल राज्य के सिलीगुड़ी के रहने वाले शंकर चंद्र दास के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि शंकर चंद्र दास अपने अन्य सगे संबंधियों के साथ वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर गए थे और लौटने के क्रम में जब वह बरौनी स्टेशन पर किसी काम से उतर रहे थे उसी वक्त उनका पैर फिसल गया और चलती ट्रेन से ही गिर गए।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2आनन फानन में परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में बीते रात उनकी मौत हो गई । शंकर चंद्र दास की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article