बेगूसराय में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जबरदस्त धक्का मार दिया था

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में घायल महिला के इलाज के दौरान हुई मौत । मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया मामला नयागांव थाना क्षेत्र के महमदपुर गौतम गांव की है। मृत महिला की पहचान महमदपुर गौतम गांव के रहने वाले स्वर्गीय राजू पासवान की पत्नी अमृता देवी के रूप में की गई।बेगूसराय में घायल महिला की  इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2

परिजनों ने बताया कि 22 अप्रैल को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जबरदस्त धक्का मार दिया था जिससे अमृता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में आज उसकी मौत हो गई। फिलहाल मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में घायल महिला की  इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम 3

वहीं इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा नयागांव थाने पुलिस को दी। मौके पर नयागांव थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article