शादी के घर में मातम, आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर दरभंगा से जहां एक बड़ा हादसा हुआ और शादी का माहौल गमगीन हो गया। घटना बिहार के दरभंगा जिलांतर्गत अलीनगर प्रखंड के अंटोर गांव की है जहां आतिशबाजी के कारण आग लग गई जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी को लेकर आतिशबाजी की जा रही थी।

- Sponsored Ads-

आतिशबाजी के दौरान एक चिंगारी वहां पास में रखे गैस सिलेंडर पर गिर गया और आग लग गई। आग लगते ही गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया जिससे पास में रखे डीजल के ड्रम में भी आग लग गई और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग में 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना अग्निशमन को दी गई।

अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच कर जब तक आग पर काबू पाया तब तक घर सामान के साथ पूरी तरह जल कर राख हो गया था वहीं घटना में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। मामले में दरभंगा के डीएम राजीव रौशन ने जांच और उचित कार्रवाई का आदेश दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article