बेगूसराय में आवारा कुत्तों का आंतक, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता समेत कैदी को बनाया अपना शिकार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर देखने को मिला जहां आवारा कुत्तों ने जहां जिला न्यायालय के कोर्ट कैम्पस में आतंक मचा दिया। आवारा कुत्तों ने कई अधिवक्ता समेत कैदी को भी काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। इस घटना के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

बताया जा रहा है कि इस आवारा कुत्तों ने कई अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी और कैदी को काट लिया है। इस आवारा कुत्तों का आतंक कई दिनो से कोर्ट परिसर में देखने को मिल रहा है। जिससे आवारा कुत्तों के द्वारा कोर्ट कैंपस अधिवक्ता एवं रेल कोर्ट के कर्मी घूम रहे थे तभी आवारा कुत्तों ने काट लिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बेगूसराय में आवारा कुत्तों का आंतक, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता समेत कैदी को बनाया अपना शिकार 2अधिवक्ता ने बताया कि आज लगभग 8 आदमी को आवारा कुत्ता पागल होकर काट लिया है। उन्होंने बताया है कि  आवारा कुत्ता पूरी तरह से पागल हो गया है। इस आवारा कुत्तों के काटने से सभी लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल इस घटना के बाद कोर्ट कैंपस में रह रहे अधिवक्ता सहित न्यायालय के कर्मी दहशत का माहौल में रहने को मजबूर है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article