बेगूसराय में अनियंत्रित सवारी गाड़ी टैंकलोरी में मारी ठोकर, सवारी गाड़ी पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी

DNB Bharat Desk

 

घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर एन एच – 31 की है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनियंत्रित सवारी गाड़ी ने सड़क किनारे बैक कर रहे टैंकलोरी में जोरदार ठोकर मार दी जिससे सवारी गाड़ी पर सवार तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका विभिन्न जगहों पर इलाज चल रहा है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अनियंत्रित सवारी गाड़ी टैंकलोरी में मारी ठोकर, सवारी गाड़ी पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी 2घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के पपरौर एन एच – 31 की है । बताया जा रहा है कि सवारी गाड़ी पर सवार होकर सभी लोग बड़हिया टाल मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में पपरौर के समीप सवारी गाड़ी के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बैक कर रहे तेल टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ।

बेगूसराय में अनियंत्रित सवारी गाड़ी टैंकलोरी में मारी ठोकर, सवारी गाड़ी पर सवार आधा दर्जन यात्री जख्मी 3मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों ने कुछ लोगों को बरौनी एवं अन्य लोगों को बेगूसराय सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा जहां सभी इलाजरत हैं। घायल व्यक्तियों में अधिकांश महिलाएं हैं। घायलों की पहचान रजौरा के रहने वाले आशा देवी, रीना देवी, रिंकू देवी सहित अन्य लोगों के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article