बेगूसराय में लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला, 3 बच्चे सहित 15 लोग मिट्टी धसना की चपेट में आए

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के लाखो थाना क्षेत्र दुर्गा स्थान का पास क घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बड़ा हादसा स्थानीय लोगों की तत्परता से टला। जब छठ पर्व के लिए  मिट्टी चुल्हा बनाने को मिट्टी लाने गए लगभग 3 बच्चों सहित लगभग 15 लोग मिट्टी धसान की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में रेस्क्यू कर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना लाखो थाना क्षेत्र के लाखों दुर्गा स्थान के समीप की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग 7 लोग मिट्टी के नीचे दबे हुए थे जिन्हें स्थानीय युवकों एवं तालाब की सफाई कर रहे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला, 3 बच्चे सहित 15 लोग मिट्टी धसना की चपेट में आए 2

बताया जा रहा है कि नहाए खाए से पहले सभी लोग छठ व्रत में उपयोग होने वाले चूल्हे के लिए मिट्टी लाने गए थे इसी दौरान जैसे ही सभी लोग तालाब के बगल में नीचे के मिट्टी काट रहे थे वैसे ही ऊपर से एक मिट्टी का बड़ा टुकड़ा गिर गया और सभी लोग उसकी चपेट में आ गए बड़े हादसे में कई लोग के हाथ टूट गए हैं एवं कुछ को मामूली चोट भी आई है।

बेगूसराय में लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टला, 3 बच्चे सहित 15 लोग मिट्टी धसना की चपेट में आए 3

वहीं इस घटना में घायल की पहचान खातोपुर राजा डुमरी निवासी टुनटुन पासवान की पत्नी बबीता देवी, गुलजारी पासवान की पत्नी रीना देवी, वार्ड संख्या 5 लाखो गांव निवासी विजय शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र विवेकानंद सहित लाखो निपनिया टोल निवासी नीतीश कुमार, छोटू कुमार एवं सत्यम कुमार के रूप में कई गई है। सभी जख्मियों का इलाज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है।

बेगूसराय सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article