डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर पंचायत के अघौड़ा चौर में गेहूं के जमा किये हुए बोझे में आग लग जाने से जलकर राख हो गया।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में चंदौर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बहियार में मधु यादव के पुत्र रामदेव यादव द्वारा सवा बीघे गेहूं की फसल की दौनी की जा रही थी।
इसी दौरान थ्रेसर से चिनगारी निकलने के कारण आग लग गई।जिसके कारण फसल जल कर राख हो गया।ग्रामीणों व अग्निशमन दस्ता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। उन्होंने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
