माघी पूर्णिमा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ सिमरिया धाम

DNB Bharat Desk

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के सिमरिया उत्तर वाहिनी पतित पावनी गंगा नदी तट पर शनिवार की अहले सुबह से माघी पूर्णिमा को लेकर हजारों हजार श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। शुक्रवार की शाम से बिहार के विभिन्न जिलों सहित नेपाल से भी श्रद्धालुओं का जत्था सिमरिया घाट पर पहुंच कर अपना अपना स्थान सुरक्षित कर रहे थे। जहां सैकड़ों महिला एवं पुरुष भगतों के द्वारा भगतई का खेल सुबह से दोपहर तक चलता रहा।

- Sponsored Ads-

भगत भगतई करते हुए गंगा मैया से सतवन कर अपने को पवित्र कर गंगा मैया से शक्ति लेकर अपने अपने इष्ट देव के पूजन हेतु गंगा जल लेकर घर को रवाना हुए। सुबह से ही लक्खीसराय, पटना, मोकामा, बाढ़ सहित अन्य जिलों से हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ सिमरिया गंगा नदी तट पैदल आने लगा।हर तरफ लोगों की भीड़ दिखाई पड़ रही थी। एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार से घाट एवं राजेन्द्र पुल तक सड़क सुबह से दोपहर तक सड़क जाम रहा। सड़क जाम की वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही सिमरिया धाम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन परेशान थे।

माघी पूर्णिमा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ सिमरिया धाम 2काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम से फ्री कराया गया।तब जाकर चार बजे शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से सिमरिया धाम पर आए। सड़क जाम की वजह से लोग सड़क के निचले हिस्से और खेत के रास्ते धूल धूसरित होकर किसी भी तरह गंगा नदी तट पर पहुंचे और घर को लौटने पर मजबूर हुए। गंगा जल लेकर लोग पैदल चलने को मजबूर थे। श्रद्धालुओं ने बताया कि आज मुख्यमंत्री का आगमन नहीं होना चाहिए। उनके आगमन से हम सबों को काफी परेशानी हुई कई लोग आपस में बिसर गए। चकिया ओपी प्रभारी नीरज कुमार चौधरी, बरौनी सीओ प्रियवर्त कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व पुलिस जवान द्वारा जाम को हटाया गया।

माघी पूर्णिमा में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की लगाई डुबकी, हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ सिमरिया धाम 3 वही वाहन पार्किंग स्थल नहीं होने की वजह से लोगों को नवनिर्मित फोरलेन सड़क पुल या अन्यत्र जगह पर वाहन पार्किंग किया गया। माघी पूर्णिमा को लेकर स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा  पूर्णिमा अपने आप में पवित्र है लेकिन माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। गंगा स्नान करने से सब मनोरथ पूर्ण हो जाती है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article