महाशिवरात्रि के मौके पर शिवालय में जलाभिषेक करने को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु नर नारियों की भीड़ जुटी रही। क्षेत्र के नवतारकेश्वर नाथ शिव मंदिर मटिहानी, मेघौल,खोदावंदपुर, तारा,बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुरपूर्वी,मिर्जापुर,बाड़ा,दौलतपुर,मोहनपुर ,चलकी, मसुराज, तेतराही,

- Sponsored Ads-

महाशिवरात्रि के मौके पर शिवालय में जलाभिषेक करने को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2योगीडीह,मुसहरी, मलमल्ला आदि गांवों के शिव मंदिरों में शिवलिंगों पर जलाभिषेक के लिए लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। महाशिवरात्रि के मौके पर शिवालय परिसर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। कहीं कहीं अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से वातावरण भक्तिमय हो गया है

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article