स्वामी चिदात्मन जी महाराज का 76 वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया

DNB Bharat Desk

सर्वमंगला अध्यात्म योग विद्यापीठ सिमरिया काली धाम में रविवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष के हरिशयन एकादशी तिथि को पूज्य संत शिरोमणि करपात्री अग्निहोत्री स्वामी चिदात्मन जी महाराज का 76 वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वमंगला केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों के द्वारा गुरुदेव भगवान स्वामी चिदात्मन जी महाराज को मिथिला का पारंपरिक पाग, अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

- Sponsored Ads-

 इस अवसर पर स्वामी चिदात्मन जी ने कहा कि सदा सद्मार्ग पर चलना चाहिए,भटके को राह दिखाने का काम करना चाहिए, जो कोई मानव जीवन में रहकर माता,पिता ,और गुरु की सेवा करता है। उसको किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। उन्होंने कहा  मातृ देवो भवः पितृ देवो भवः आचार्य देवो भवः।इस दौरान हजारों दीप जलाकर गुरुदेव का जन्मोत्सव मनाया गया। 

स्वामी चिदात्मन जी महाराज का 76 वां अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया गया 2मौके पर सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी,मीडिया प्रभारी नीलमणि, कौशलेंद्र,अमरेंद्र, निपेंद्र सिंह,तरुण कुमार,पप्पू सिंह,पप्पू त्यागी,गौरी सिंह, बब्लू सिंह,राजीव कुमार,संतोष कुमार, सनातन झा,राम झा, लक्ष्मण झा,अरविंद चौधरी,योगीराज,

 दिनेश प्रसाद सिंह,महासचिव राज किशोर सिंह,ऊषा रानी,सत्यानंद, प्रो प्रेम,,सुशील चौधरी,  रितेश कुमार,

आचार्य नारायण झा, पंडित दीना झा पंडित रमेश झा,आचार्य नारायण झा, पंडित दीना झा, पंडित रमेश झा सहित अन्य मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article