खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन

DNB Bharat

पब्लिक टीम ने प्रशासन टीम को 14 रनों से हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा।

डीएनबी भारत डेस्क 
74वें गणतंत्र दिवस के मौके खोदावंदपुर प्रखण्ड अंतर्गत शहीद भगत सिंह स्पोर्ट क्लब खोदावंदपुर के द्वारा अन्य वर्षो की भांति इस वर्ष भी जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में जनप्रतिनिधि की टीम ने 14 रनों से प्रशासन की टीम को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया और विजेता बनी।

विजेता और उप विजेता टीम को अतिथियों ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में प्रमुख संजू देवी ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का विधिवत उद्घाटन किया। कैप्टन की भूमिका प्रशासन की ओर से बीडीओ राघवेंद्र कुमार तथा जनप्रतिनिधि की ओर से प्रमुख ने किया।

- Sponsored Ads-

जनप्रतिनिधि एलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और निर्धारित 16 ओवर के खेल में 05 विकेट के नुकसान पर 185 रन का स्कोर बनाया। जबाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रशासन की टीम निर्धारित ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 171 रनों पर सिमट गई। और इस तरह 14 रनों से जनप्रतिनिधि एलेवन ने मैच जीत लिया।

मैच में अम्पायर की भूमिका मो तनवीर एवं शैलेन्द्र कुमार उद्घोषक की भूमिका प्रो मनीष कुमार व पंकज पंडित ने निभाया। मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रशासन एलेवन टीम के कप्तान बीडीओ राघवेंद्र कुमार, बेस्ट बॉलर का खिताब प्रखंड नाजिर राकेश रंजन, बेस्ट बैट्समैन का खिताब आकाश कुमार, बेस्ट फील्डर का खिताब छौड़ाही के पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार व बेस्ट दर्शक का खिताब से खोदावंदपुर के सुरेंद्र महतो को नवाजा गया।

मौके पर अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी, थानाध्यक्ष सुदिन राम, छौड़ाही सीओ विजय प्रकाश, क्रिकेट क्लब के सचिव त्रिवेणी महतो, मुखिया पुरुषोत्तम सिंह, बाबू प्रसाद वर्मा, मो इरशाद, उमा कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया टिंकू राय, राम पदार्थ महतो, अनिल कुमार राय, पंसस जुनैद अहमद उर्फ राजू, राजद प्रखंड अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ शैफी, माले नेता अवधेश कुमार सहित अनेक गण्यमान्य लोग व खेलप्रेमी मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 2

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 3

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 4

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 5

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 6

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 7

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 8

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 9

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 10

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 11

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 12

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 13

खोदावंदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पब्लिक क्रिकेट मैच का आयोजन 14

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article