बेगूसराय पुलिस ने ट्रक से भड़ी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब किया जप्त, 03 तस्कर गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत खातोपुर एनएच 31 के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। इसके बावजूद आए दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप पुलिस के द्वारा बरामद की जाती है। इससे साफ जाहिर होता है कहीं न कहीं सरकार की लापरवाही या प्रशासन की नाकामी का फायदा उठाकर शराब तस्कर एक राज्य से दूसरे राज्य इतनी आसानी से शराब की तस्करी करने में कामयाब हो रहे हैं।

- Sponsored Ads-

इसी कड़ी में बेगूसराय पुलिस ने भारी मात्रा में ट्रक पर लदे शराब को बरामद किया है। साथ ही साथ ट्रक चालक सहित तीन शराब तस्कर को भी पुलिस गिरफ्तार करने में सफर रही है। यह कार्रवाई बेगूसराय नगर थाना पुलिस ने खातोपुर चौक पर की है।

बताया जाता है कि नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान खतोपुर एनएच 31 के पास बंगाल नंबर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस कार्यवाई में ड्राइवर सहित तीन तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताते चलें कि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन अगल-बगल के पड़ोसी राज्य से आए दिन शराब माफिया भारी मात्रा बिहार में प्रतिबंधित शराब लाकर खरीद बिक्री का कारोबार कर रहे हैं। कभी पुलिस कामयाब होती कभी शराब तस्कर। फिलहाल बेगूसराय पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रहीं है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article