तेयाय पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सहायक थाना तेयाय क्षेत्र के अतरूआ मुख्य सड़क पर वाहन चेंकिंग के दौरान कार्यवाई।

डीएनबी भारत डेस्क 

एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर पूरे जिला के विभिन्न थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध शराब कारोबार पर अंकुश एवं स्वतंत्रा दिवस को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से गहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भगवानपुर थाना कि सहायक थाना तेयाय ओपी पुलिस ने वाहन चेंकिंग के दौरान दो युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में सहायक थाना तेयाय थानध्यक्ष चंद्रकांत कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तेघरा अतरूआ मुख्य पथ पर एक मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार होकर तेघड़ा से बनवारीपुर की ओर जा रहे दो युवक को मोटरसाइकिल की सीट पर एक बैग में 46 पीस 180 एमएल ऑफिसर चॉइस कंपनी की फ्रूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी एक निवासी शंकर चौरसिया के पुत्र राजकुमार चौरसिया एवं प्रमोद चौरसिया के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। मोटरसाइकिल एवं अंग्रेजी शराब जप्कोत कर दोनों आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए व्यवहार न्यायालय बेगुसराय भेज दिया गया।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article