बेगूसराय में सीएम के समाधान यात्रा के दौरान सीनीयर आईपीएस विकास वैभव के समर्थकों ने लगाए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे

DNB Bharat

बेगूसराय में समाधान यात्रा के दौरान समीक्षा बैठक के लिए समाहरणालय जाने के क्रम में आईपीएस समर्थकों ने लगाए नीतीश कुमार के काफीला के सामने लगाए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे।

डीएनबी भारत डेस्क

सीनीयर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव एवं डीजी शोभा अहोतकर के बीच चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। डीजी शोभा ओहोतकर के द्वारा सीनीयर आईपीएस के साथ कहा गया अमर्यादित भाषा विवाद को लेकर बिहार की सियासत गर्म है। खासकर सीनीयर आईपीएस विकास वैभव के स्वच्छ ईमानदार छवि को लेकर पूरे बिहार के युवा शोभा अहोतकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं किये जाने पर राज्य सरकार और खासकर सीएम नीतीश कुमार पर आक्रोशित हैं।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में सीएम के समाधान यात्रा के दौरान सीनीयर आईपीएस विकास वैभव के समर्थकों ने लगाए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे 2

इसी का परिणाम है कि 16 फरवरी को बेगूसराय में आयोजित सीएम नीतीश कुमार के समाधान यात्रा के दौरान सीनीयर आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के समर्थकों ने हाथ में आईपीएस का फोटो लेकर नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए। बताते चलें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के अंतिम दिन बेगूसराय पहुंचे। जहां जैसे ही सीएम का काफिला बेगूसराय पहुंचा लोगों ने आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।

बेगूसराय में सीएम के समाधान यात्रा के दौरान सीनीयर आईपीएस विकास वैभव के समर्थकों ने लगाए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे 3

खासकर जब सीएम का काफिला सदर प्रखंड के कंकौल पंचायत से समाहरणलय बेगूसराय समीक्षा बैठक के चला तो रास्ते में तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्जनों की संख्या में आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के समर्थकों ने उनका पोस्टर लेकर सीएम के काफिला के सामने नीतीश कुमार मुर्दाबाद एवं सीनीयर आईपीएस अधिकारी का अपमान नहीं सहेगा बेगूसराय और विकास वैभव जिंदाबाद का जमकर नारा लगाए।

वहीं नारेबाजी कर रहे युवक ने कहा पूरे बिहार ही नहीं बल्कि देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत, ईमानदार, स्वच्छ छवि के सीनीयर आईपीएस विकास वैभव के साथ महिला अधिकारी के द्वारा किया गया अमर्यादित व्यवहार बर्दास्त नहीं करेगा बिहार का युवा। एक कर्तब्यनिष्ठ, ईमानदार अधिकारी के साथ गाली गलौज करना कहीं से भी सही नहीं है। राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार अविलंब इस दिशा में संज्ञान लें और दोषी महिला अधिकारी डीजी शोभा ओहोतकर पर कार्यवाई करें।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article